बदायूं: उसहैत थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

उसहैत तेज तर्रार उसहैत थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह का अपराधियों के खिलाफ तावड़ तोड़ एक्शन जारी उसहैत थाना पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई कर रही है इसी क्रम में पुलिस टीम ने ग्राम मुंगेरिया नगला मोड़ से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है थाना पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के उपरांत अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ। रिपोर्टर रामू सिंह उसहैत
प्रधान संपादक शिव यादव सहसवान जिला बदायूँ 

RELATED NEWS

    close
    -->